फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पैसों के विवाद में घर के बाहर मारपीट, तीन घायल

Thu, 27 Aug 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में घर के बाहर मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने के साथ ही पीड़ित की बाइक भी तोड़ दी।
विज्ञापन

अहमदनगर कला निवासी आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका दूला शाह से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को दूला शाह उसके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दूला शाह के बुलाने पर शमशाद, जीशान और अरकान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर लेकर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। हमले में आसिफ के सिर में गंभीर चोट आई।
शोर सुनकर आसिफ की सास साबरी और ससुर जर्रार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूला शाह, शमशाद, जीशान और अरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें