बिलासपुर की भाखड़ा डैम में पानी का बहाव मोड़ने को लकड़ी की बल्लियों से दीवार बनाते श्रमिक। स्रो
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम में बनी सुरंग (अंडरग्राउंड पाइपिंग) को बंद करने के लिए नहर विभाग ने रविवार को पानी का बहाव नियंत्रित करने के लिए डैम के अंदर बल्लियों की दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीओ नहर नंदलाल आर्य का कहना है कि पानी का बहाव रोकने के बाद ही सुरंग की सही स्थिति का पता चल सकेगा, तभी उसकी मरम्मत शुरू हो पाएगी।
करीब दो सप्ताह पहले सपाइयों ने भाखड़ा डैम में सुरंग बनने की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर नहर विभाग ने सुरंग वाले स्थान को पत्थरों से पाटने का प्रयास किया था, लेकिन प्रयास विफल होने पर रविवार को डैम के पानी के खजाने यानी अप स्ट्रीम में मजदूरों से लकड़ी की बल्लियां गाड़कर दीवार बनवाने व दीवार के बीच मिट्टी व रेते के कट्टे आदि फंसाकर पानी की धार को मोड़ने का काम किया। एसडीओ का कहना है कि बल्ली पाइलिंग कराकर पानी के बहाव को डैम के उत्तरी कोने की ओर मोड़ा जा रहा है। इससे सुरंग वाली जगह पर पानी का बहाव रुक जाएगा और सुरंग के स्थान एवं स्थिति का पता लगने पर सुरंग को बंद करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक इस कार्य को तेजी के साथ कर रहे हैं, ताकि भाखड़ा डैम के गणेश बिसर्जन घाट को भी कटने से रोका जा सके।