फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने पैदल जा रहे लकड़ी कारोबारी को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी/स्वार। बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के चालक ने पैदल जा रहे लकड़ी कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उनके बड़े भाई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बीच कंटेनर छोड़कर चालक फरार हो गया। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिजारखाता गांव निवासी 35 वर्षीय शकील अहमद पुत्र अली अहमद लकड़ी कारोबारी थे। वह सुबह साढ़े नौ बजे अपने बड़े भाई जमील अहमद के साथ रामपुर मार्ग स्थित खेत पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कंटेनर का टायर उनका सिर कुचलता हुआ निकल गया। शकील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके भाई हादसे में बाल-बाल बच गए।
सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस बीच कंटेनर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के बड़े भाई जमील अहमद की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें