फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने सांसद कार्यालय का घेराव किया

Wed, 13 May 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने दिए जाने के विरोध में स्वार विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उनका कहना था कि इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों की उपेक्षा के समान है।
विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर और सह प्रभारी दिलीप अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा यह विषय देश की आधी आबादी की आवाज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हरीवाला ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे उन राजनीतिक दलों को कभी माफ नहीं करेंगी जो महिला आरक्षण और महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
इस दौरान नारी शक्ति वंदन अभियान की जिला संयोजक पारुल अग्रवाल, सह संयोजक श्वेता शर्मा, अमृता रंधावा, पवन कुमार और पंकज सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें