फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। रेवड़ी कला गांव में शादी के दो माह बाद ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। गुरुवार की रात विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव डारनी निवासी विजय सिंह ने अपनी बेटी अंजलि (20) की शादी रेवड़ी कलां निवासी बबलू से 21 फरवरी को की थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के दो माह बाद गुरुवार की रात को मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिटाई की और दहेज की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज में मनपसंद बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि में उन्होंने अंजलि के शव को फंदे से लटका देखा था। वे शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रेवड़ी कलां चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें