फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलाखार नदी में डूबे भाई- बहन, भाई को लोगों ने बचाया, बहन की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। पीलाखार नदी में देर शाम भाई- बहन नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह भाई को तो बचा लिया। जबकि, बहन की तलाश जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बहन को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक मुफ्ती गांव का है। गांव के नजदीक पीलाखार नदी बह रही है। शुक्रवार शाम गांव निवासी मदनलाल का बेटा रवि और उसकी बेटी माया नदी किनारे खेल रहे थे। इस दौरान नदी में खीरे बहते हुए आए तो भाई-बहन उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगे। इस बीच बहन-भाई खीरे पकड़ने के लिए पानी में कूद गए। नदी में गहराई अधिक होने के कारण दोनों पीलाखार नदी में डूबने लगे। पास खड़े बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों मौके की ओर दौड़ने लगे। ग्रामीणों ने कोशिश करने के बाद रवि को तो बचा लिया। लेकिन, माया का पता नहीं लग सका। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी में छानबीन की लेकिन, माया का कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। खबर लिखे जाने तक गांव के स्थानीय गोताखोर माया की तलाश में नदी में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें