फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हत्या के बाद महिला का शव मिला था। जिसको उसको 72 घंटे तक शिनाख्त कराने के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउम में रखा गया था।लेकिन पुलिस को कामयबी नहीं मिल सकी थी। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड के पास जंगल में सात जनवरी को महिला का शव मिला था।महिला के सिर को ईंट से कुचला गया था।उसकी उम्र भी 25 से 30 साल के करीब थी।शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा, कोतवाल विजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने हत्या की घटना का जायजा लिया था।मौके पर भीड़ भी जमा हो गइ थी। महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सक्थित मोर्चरी भेज दिया था।महिला का शव पोस्टमार्टम कराकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था।पुलिस ने तब से कई बार शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना के खुलासे को दो टीमों का गठन किया था।जिन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। टीमें महिला का पता लगा रही हैं। होटलों को भी खंगाला जा रहा है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी रिकार्ड देखा जा रहा है।ताकि बाहर से आकर महिला किसी के साथ होटल आदि ठहरी हो, लेकिन अब तक महिला की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।आखिरकार पुलिस ने महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने 72 घंटे तक महिला के शव को मोर्चरी में रखा था।सिविल लाइंस कोतवाल विजेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसका शव मोर्चरी में रखा गया था। शव मिलने के 72 घंटे तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें