फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ तुलसी जयंती महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला साहूकारा से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास जयंती महापर्व एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को धूमधाम के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला साहूकारा में हुआ। सुबह साढ़े छह बजे मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद पाठक, कथावाचक पंडित सुरेश मिश्रा, पंडित अरुण गोस्वामी, स्वामी राजेंद्र दास महाराज एवं मंदिर समिति के महामंत्री योगेश कुमार अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं के साथ तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। धर्म ध्वजा के पीछे बैंड बाजे के साथ महिलाएं भजन गाती हुई चल रहीं थीं।
शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर (बडा) से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों साहूकारा, रस्तोगी, जैन मंदिर गुप्ता चौक, काली माता मंदिर से घूमती हुई मंदिर प्रांगण पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तुलसीदास जी की प्रतिमा को मंदिर प्रांगण स्थित सत्संग भवन में स्थापित किया गया। समारोह का शुभारंभ चित्रकूट से पधारे स्वामी राजेंद्र महाराज ने तुलसी पूजन एवं दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने तुलसीदास जी के जीवन के बारे में चर्चा की। महामंत्री योगेश कुमार अग्रवाल ने कथावाचकों का आभार व्यक्त किया। महामंत्री ने बताया कि तीन दिन तुलसीदास जयंती की कथा रोजाना सुबह एवं रात में आठ से 11 बजे तक होगी। अंत में आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस माैके पर हरिओम अग्रवाल, रामाधार अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अतिन अग्रवाल, संचित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें