फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीज गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में महिलाओं ने तीजोत्सव मनाया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष प्रेरणा सक्सेना और मीनू सक्सेना ने सभी महिलाओं के मांग टीका लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पंक्चुअलिटी प्रतियोगिता में प्रथम शालिनी सक्सेना और द्वितीय ममता सक्सेना रही। युगल डांस में ममता सक्सेना और शुभांगी सक्सेना, अर्पिता सक्सेना वंदना सक्सेना एवं मीनू सक्सेना, दिव्या सक्सेना एवं भावना सक्सेना ने शानदार प्रस्तुति दी।
ग्रुप डांस में रितु सक्सेना, वाणी सक्सेना और रेनू सक्सेना ने प्रस्तुति दी। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावना सक्सेना, द्वितीय पर वंदना सक्सेना और तृतीय पर विनीता सक्सेना रहीं। इसमें जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने भावना सक्सेना को बुके और क्राउन पहनाकर मिस तीज घोषित किया। मीनू सक्सेना ने संगठन को आगे बढ़ाने की बात की और सभी महिलाओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रेरणा, भावना, वंदना ,विनीता ,रितु, प्राची, लवी, वाणी,रेनू ,रेखा ,शालिनी, आकांक्षा, अर्पिता, ममता, शुभांगी, नीलू, ज्योति, मीरा, नेहा ,लिली, प्रवेश, रचना, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें