रामपुर में बुधवार को पटवा महासभा के होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं महिलाएं।
पटवा महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पटवा महासभा के पदाधिकारियों की ओर से समाज के लोगों से एकजुटता की अपील भी की गई। नगर स्थित चंपा कुंवरि धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर की गई। काकू, आयुष, अनुष्का, प्रीति, वंश, स्वाति द्वारा होली गीतों पर डांस प्रस्तुत किया गया और होली गीत भी प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद पटवा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज की तरक्की के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि समाज के बच्चे और युवा वर्ग शिक्षित हो। संगठन के महामंत्री अशोक पटवा, अजय पटवा, राजेंद्र पटवा, कन्हैया लाल पटवा, महेश, सचिन, राजकुमार, अनुज, गिरीश, गोपाल आदि रहे।