फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ महिला गिरफ्तार, खरीदार भी धरा

विज्ञापन
किन्नौर पुलिस ने महिला से पकड़ी चरस। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जिले के भावानगर डैड सुंगरा के पास विशेष अन्वेषण टीम (एसआईयू) ने एक महिला को 21 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। साथ ही पुलिस ने एक खरीदार को भी दबोचा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को पुलिस विशेष अन्वेषण टीम प्रभारी किन्नौर नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में भावानगर स्थित डैड सुंगरा में पुराने शिव मंदिर के साथ महिला को 21 ग्राम चरस बेचते पकड़ा है। वहीं पुलिस ने भांग खरीदने वाले व्यक्ति को भी पांच सौ रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की पहचान गुलाबी देवी (50), गांव विकास नगर बरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। चरस खरीदने के आरोप में नेपाली मूल के खेमराज दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें