फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरमंद बेरोजगारों को प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में संचालित बैंक हुनरमंद कारीगरों और रोजगार स्थापित करने के लिए इच्छुक बेरोजगार लोगों को सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने विकास भवन सभागार में बैंकर्स के साथ आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को ऋण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की मंशा को साकार रूप में लाने में बैंकर्स किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। जिले में हुनरमंद लोगों को उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उनका रोजगार बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें अपना रोजगार निर्बाध रूप से संचालित रखने में सरकार की ऋण आधारित योजनाएं आर्थिक रूप से उन्हें मजबूती प्रदान करती हैं। किसानों को क्रेत्डट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाएं, ताकि किसानों की फसल से जुड़ी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सके। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स के तहत जनपद में बेहतर कार्य हुआ है, परन्तु अभी यह जरूरत है कि लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत वितरित ऋण की विस्तृत समीक्षा की तथा कहा कि लम्बित आवेदन पत्रों के सम्बन्ध में जरूरी कार्यवाही करते हुए पात्रता के अनुसार आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें