फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। घर में सो रही महिला की दो लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों और पीड़ित पक्ष के बीच किसी विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर पिछले माह भी विवाद व फायरिंग हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हत्या की वारदात में महिला के पति की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैयान वदे गांव की है। आरोप है कि गुरुवार रात बारह बजे गांव निवासी फुरसत और इकरार ने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई के रिश्तेदार अख्तर के घर में घुसकर बरामदे में सो रही उसकी पत्नी मुरादन (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर कमरे में सो रहा अख्तर बाहर आया तो उसकी पत्नी लहूलुहान पड़ी हुई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसपी शगुन गौतम मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार दिन में एएसपी संसार सिंह और सीओ श्रीकांत प्रजापति ने भी मौका मुआयना किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर दोनों आरोपियों फुरसत और इकरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में मुरादन की रिश्तेदारी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस हत्या के पीछे रंजिश की वजह को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है और जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।
छह फरवरी को मामूली विवाद को लेकर हुई थी दोनों पक्षों में फायरिंग
शाहबाद। अख्तर और उसकी पत्नी की हत्या के मामले उसके द्वारा आरोपी बनाए गए फुरसत-इकरार के साथ छह फरवरी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद एक राउंड फायरिंग भी हुई थी। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष कोतवाली आ गए थे और एक दूसरे के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगा रहे थे। उस दौरान पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके बाद गुरुवार रात मुरादन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों का बड़ा भाई और अख्तर साले-बहनोई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में 35 बीघा जमीन और मकान को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है। आरोपी इकरार और फुरसत सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें