टांडा। टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम में महिला के साथ दुष्कर्म और उसके पति के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही युवक रफेदीन तथा उसके रिश्तेदार बबुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे महिला अपने जानवरों का चारा काट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे रफेदीन ने उसे दबोच लिया और जबरन खेत में खींचकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब घटना की जानकारी अपने पति को दी और दोनों आरोपी के घर पहुंचे तो रफेदीन व उसके रिश्तेदार बबुआ ने गाली-गलौज करते हुए महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि रफेदीन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों ने उस दिन मामला शांत करा दिया था लेकिन लगातार परेशान किए जाने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। संवाद