बिलासपुर। दुकान पर महिला से गाली-गलौज, मारपीट और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर निवासी महिला ने बताया कि अजीत मजूमदार कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था। 13 नवंबर को रात करीब 9:30 बजे अजीत मजूमदार, रवीन्द्र मजूमदार, दुलाल मजूमदार, रवीन्द्र की बहन, पत्नी और मां उसकी दुकान पर आए। उन्होंने उससे बहस की, गाली-गलौज की और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई राखी मंडल से भी मारपीट की गई, जिससे उसका मंगलसूत्र गिर गया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद