फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनेगा वीएचएनडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भनिरोधक गोली छाया के लिए किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

बुधवार व शनिवार को मनाए जाने वाले वीएचएनडी में होगा परिवार नियोजन का प्रचार
रामपुर। जिले में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को मनाया जाने वाला स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं को गर्भनिरोधक गोली छाया के सेवन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में छाया गोली के बारे में जानकारी दी गई है। यह हार्मोनल दवा है। महिलाएं इसका प्रयोग गर्भनिरोधक के तौर पर करती हैं। स्वास्थ्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए टीकाकरण, पोषण एवं परिवार नियोजन के सभी साधनों के प्रति लोगों को जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाए जाने वाले ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में गर्भनिरोधक गोली को जोड़ते हुए इसे छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से आयोजित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस स्वास्थ्य उप केंद्रों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को लेकर सभी कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
-एसपी सिंह, सीएमओ, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें