फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार जानवर की सूचना पर दहशत

Sun, 17 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
वनाधिकारियों को गुलदार के पंजे के निशान दिखाते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के नजदीक खूंखार जानवर आने की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गया। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्च के दौरान टीम को किसी     भी खूंखार जानवर होने के सुबूत नहीं मिले। वन विभाग के अधिकारियों को कल रात सूचना मिली कि कोठी खासबाग के  निकट खूंखार जानवर दिखाई दिया है जो तेंदूए जैसा लग रहा है। सूचना के बाद रेंजर रामचंद्र, डिप्टी रेंजर टीसी पंत और सेक्शन आफिसर एसएन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानवर का पता लगाने के काफी देर तक सर्च की।
विज्ञापन


जानवर के पैरों के निशान भी देखे पर कहीं भी खूंखार जानवर होने के सुबूत नहीं मिले। सेक्शन आफिसर का कहना है कि तेंदुआ आबादी से दूर रहता है। वो उस जगह जाता है जहां कुत्ते और जंगली जानवर होते हैं। तेंदूआ इनका ही शिकार करता है। उनका कहना है कि कहीं भी खूंखार जानवर होने के कोई सुबूत नहीं मिले। तेंदुआ आने की सिर्फ अफवाह है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें