सीएचसी पर लाया गया महिला का पति दीनदयाल।
- फोटो : MILAK
मिलक। दहेज के लिए पत्नी और और दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या करने के आरोपी युवक ने बार-बार बयान बदले। आरोपी ने कर्ज के बोझ में दबकर तीनों के साथ खुद भी जहर खाकर मौत को गले लगाने की कहानी पुलिस को सुनाई। एसपी के सामने सीएचसी पर आरोपी युवक ने घटना को लेकर कई बार बयान बदले। जिससे एसपी को शक हो गया और युवक से सख्ती से पूछताछ करने में पूरी घटना खुलकर सामने आ गई।
कोतवाली क्षेत्र के परम का मजरा पट्टी में मां और दो मासूम बेटों की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के पति ने भी जहर खाने का ढोंग रचा था, जिसके बाद उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। युवक परचूनी की दुकान चलाता है। आरोपी दीनदयाल ने एसपी शगुन गौतम को जो कहानी बताई, वह किसी के गले नहीं उतर पा रही थी। युवक का कहना था कि वह कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। करीब सवा चार लाख रुपये एक सूदखोर के हैं और उसका तकाजा था। ससुराल वालों तथा अन्य से करीब तीन लाख रुपये ले रखे हैं। 25 बीघा जमीन डेढ़ लाख में ठेके पर ली थी। जिसमें करीब सवा लाख की लागत मिर्च पर लगी थी। जिसमें घाटा हो गया था। जिसको लेकर परिवार में भी कलह हो गई थी और वह मानसिक अवसाद में थी। जिसके चलते उसकी पत्नी ने पहले जहर खाया और मासूम बेटे को जहर खिला दिया। तीन साल के बेटे कोे उसने जहर खिलाया और दो गोली स्वयं खाई थीं, लेकिन उसे उल्टी होने के कारण वह बच गया। युवक अपने पिता का अकेला बेटा है और दो माह पहले उन्होंने दुकानों के ऊपर मकान बनवाया है। करीब छह हजार रुपये दुकानों का किराया आता है और स्वयं की परचून की दुकान है। नतीजतन जो लॉकडाउन में अपने मकान को उस समय बनवा रहा हो, जब हर कोई रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था। तो वह कर्ज का बोझ कैसे महसूस कर सकता है? साथ ही दो गोली खाने का स्वयं दावा करने वालस आखिर कैसे बच गया?
मासूम को जहर देते हुए कैसे नहीं कांपे पिता के हाथ
मिलक। विवाहिता और दो मासूमों की जहर देकर हत्या की तहकीकात पूरी होने पर मामले का खुलासा होगा, लेकिन मासूम बेटे को अपने हाथों जहर देना कबूलने वाले पिता के हाथ कैसे नहीं कांपे? जिसको लेकर हर कोेई सन्न है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना हमारे यहां पर कभी ही हुई। जिन मासूम बच्चों के सिर पर माता-पिता का हाथ होता है, यदि ऐसे ही हाथ बहक जाएंगे। तब समाज का ताना-बाना कैसे चलेगा।
एमएलकेपी-मिलक सीएचसी पर विवाहिता के पति से घटना की जानकारी को आए एसपी शुगन गौतम और एएसपी अरूण कुम?- फोटो : MILAK