रामपुर। सपा सांसद आजम खां की जेल से रिहाई की कामना लेकर गुरुवार को उनके समर्थक बृजघाट से साइकिल द्वारा गंगाजल लेकर आए और शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां विभिन्न आरोपों में जेल में बंद हैं। सांसद की रिहाई के लिए उनके सर्मथक धार्मिक आस्था का भी सहारा ले रहे हैं। सांसद समर्थक उनकी रिहाई के साइकिलों पर बृजघाट गए और वहां से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद समर्थकों ने सांसद व उनके बेटे की रिहाई की कामना की। गंगाजल लाने वालों में अर्जुन सिंह यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव, उदय प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव, ललित यादव, मलखान सिंह यादव, बब्लू यादव, रोहित यादव, पप्पू यादव आदि शामिल थे।