फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के स्वागत को सजने लगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली पर पंच महापर्व का उल्लास अभी से ही बाजारों में दिखने लगा है। कोरोना की मार से काफी हद तक राहत मिलने पर लंबे अर्से बाद बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्होंने ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बाजार-शोरूम जगमग हो गए हैं।
विज्ञापन

दो नबंवर को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस से ही दिवाली पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। भैया दूज तक पंच महापर्व मनाया जाएगा। पंच महापर्व नजदीक आने से बाजारों की सुस्ती भी दूर होती जा रही है। ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने बाजार में नए उत्पाद उतारे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों व व्यापारियों ने आकर्षक उपहार, डिस्काउंट और लोन की सुविधा देना शुरू कर दिया है।
वहीं, कोरोना काल से ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इससे छोटे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी है। सड़क किनारे लगने वाले सजावटी उत्पादों के ठेले, मिट्टी के बर्तन, साज-सज्जा के सामान, रंग बिरंगी झालरों की छोटी दुकानें सज गईं हैं। फुटकर व्यापारियों को दीपावली से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहक अभी से शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए उत्पादों की अग्रिम बुकिंग कराने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक की खरीदारी के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ रहा है। वहीं, पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहनों की तरफ भी लोगों का रुझान है। बाजार में दुकानदार डिस्काउंट देने के साथ ही लोन की सुविधा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें