रामपुर। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के बाद अब गरीबों की मदद के लिए मदीहा एजुकेशनल वेलफेेयर सोसाइटी आगे आई है। सोसाइटी की ओर से पांच सौ गरीबों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जरूरतमंद को अपनी दवाई का पर्चा उपलब्ध कराना होगा।
सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शादाब खां ने बताया कि संस्था 2009 से निरंतर समाजसेवी कार्य कर रही है। इसके तहत गरीब बच्चों को फ्री में कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य, गरीब लोगों को राशन देने का कार्य, बीमार लोगों को दवाई देने का कार्य हो। पिछले लॉकडाउन से अब तक संस्था ने 975 बीमार लोगों को दवाई देकर उनकी मदद की है। वहीं, इस बार के लॉकडाउन में गरीब बीमार लोगों की मदद करने के लिए भी योजना तैयार की गई है। इसके तहत संस्था की ओर से पांच सौ बीमार लोगों के लिए हर माह पांच सौ रुपये की दवाई देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए बीमार जरूरतमंद अपने व्हाट्सएप नंबर से दवाई का पर्चा भेज सकते हैं। एक घर से एक महीने के लिए पांच सौ रुपये की मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग अपना पर्चा व्हाट्सएप पर भेजेंगे, उनको संस्था एक टोकन नंबर जारी करेगी। ये टोकन संस्था द्वारा बताए गए मेडिकल पर देना होगा, इसके बाद दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।