फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिर्फ वोट के लिए किया गांधी-अंबेडकर का उपयोग’

Fri, 20 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते भाजपा अनुसूचित मार्चा के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार।
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस और बसपा ने गांधी-अंबेडकर के नाम का उपयोग महज वोट के लिए किया। सपा को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास के मुद्दे पर भाजपा यूपी विधानसभा चुनावों में फतह करेगी।

रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान दुष्यंत गौतम ने कहा कि आसाम विधानसभा चुनाव परिणाम ने पार्टी के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में एक और कड़ी जोड़ दी है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर जनता को गुमराह और शोषण किया है। असली गांधी परिवार के सदस्य वृद्धाश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार में यूपी में अपराध बढ़ गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती पर भी डा. भीमराव अंबेडकर का नाम सिर्फ वोट बैंक साधने के लिए प्रयोग करने का आरोप लगाया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। जनता को कांग्रेस के 65 साल के शासन और भाजपा के दो साल के शासन में अंतर को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रदेश सरकार को लेकर मची उठापटक पर कहा कि इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं थी। विधायकों के बिकने से लेकर टूटने और खरीद-फरोख्त व नाराजगी की सभी बातें कांग्रेस विधायकों की थीं। इस मौके पर हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राजू शर्मा, गोपाल गुप्ता, संजय चंद्रा, सुरेश लोधी आदि र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें