फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी का बढ़ा जलस्तर 

Sun, 05 Aug 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मसवासी के पट्टी कलां में उफनाई कोसी नदी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही जबरदस्त बारिश से मसवासी समेत सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में तबाही मचने के आसार बढ़ गए हैं। सुल्तानपुर पट्टी में प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी कराई है।  

पानी छोड़ने जाने की आशंका को लेकर पट्टी कलां में कोसी नदी पर निर्माणधीन पुल के पिलर बहने की संभावना बढ़ गई है।  पट्टी कलां में कोसी नदी पर राज्य सेतु निगम की ओर से बरेली बाईपास हाइवे का पुल बन रहा है।
विज्ञापन


इस निर्माणधीन पुल को कोई खतरा न हो उत्तराखंड रामनगर बैराज से धीरे-धीरे कोसी नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश होने के कारण रामनगर बैराज पर पानी का उफान तेज हो गया है,  जिसकी वजह से कोसी नदी में रात को पानी छोड़े जाने की प्रबल आशंका हो गई है।  
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रशासन ने सुल्तानपुर पट्टी समेत उत्तर प्रदेश के गावं घोसीपुरा पट्टी कलां करीमपुर मिलक नोखरिद आसपास के गांव सतर्क रहने की मुनादी कराई है। प्रशासन की इस मुनादी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना काशीपुर प्रशासन को दी गई है। प्रशासन को सूचना मिलते ही गावं में सतर्क रहने की मुनादी करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें