फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर नजर रखें आबकारी निरीक्षक एवं सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग के निरीक्षक एवं आबकारी सिपाहियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों व सिपाहियों से लगातार सक्रियतापूर्वक भ्रमणशील रहकर अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक निरीक्षक, आबकारी सिपाहियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर औचक छापा मारकर कार्रवाइयां करें तथा प्रतिदिन कार्रवाइयों का ब्यौरा भी व्यवस्थित करें। कार्रवाइयों के आधार पर ही निरीक्षक एवं सिपाहियों का परफॉरमेंस निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा सूचना तंत्र को सक्रिय बनाएं और अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें