फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ ट्रिब्यूनल ने कामकाज संभाल

Mon, 08 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ ट्रिब्यूनल ने काम-काज संभाल लिया है। ट्रिब्यूनल में प्रदेश के 26 जिलों को शामिल किया गया है। वक्फ संपत्ति के सारे मुकदमों की सुनवाई अब वक्फ ट्रिब्यूनल में की जाएगी। पहले दिन बोर्ड ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन



वक्फ संपत्ति के वादों का शीघ्र निपटारा करने के लिए प्रदेश में दो वक्फ ट्रिब्यूनल स्थापित किए गए हैं। पहला वक्फ ट्रिब्यूनल लखनऊ और दूसरा रामपुर में झुनझुनवाला की कोठी में स्थापित किया गया है। ट्रिब्यूनल बोर्ड का गठन भी कर दिया गया। चेयरमैन के रूप में डा. राकेश जैन की नियुक्ति की गई है।


इनके अलावा दो सदस्य नियुक्त किए गए हैं। ट्रिब्यूनल ने सोमवार से कामकाज शुरू कर दिया है। पहले दिन बोर्ड ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने जरूरी जानकारी हासिल की। चेयरमैन ने बताया कि वक्फ संपत्ति के सभी मुकदमों की सुनवाई अब वक्फ न्यायधिकरण में होगी।
विज्ञापन



वादकारियों को अब दूसरी अदालतों में नहीं जाना पड़ेगा। वक्फ संपत्तियों के वादों के निपटाने का क्षेत्र अधिकारी वक्फ ट्रिब्यूनल को होगा। रामपुर ट्रिब्यूनल में 26 जिलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें