फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका गडकरी का पुतला

Mon, 08 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि गडकरी मंगलवार को नैनीताल हाईवे (एनएच-87) के फोरलेनिंग का शिलान्यास करने आ रहे हैं। एनएच-87 के फोरलेनिंग का प्रस्ताव कांग्रेस के शासनकाल में पास कर दिया गया था। टेंडर भी पास हो गया था।
विज्ञापन



ठेकेदार के समय पर काम शुरू न किए जाने की वजह से टेंडर निरस्त हो गया था। इसके बाद दोबारा टेंडर भी लगाया था। इस बीच केंद्र में भाजपा की सरकार आ गई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं का श्रेय लेना चाह रही हैं।


कांग्रेसियों ने एलान किया कि यदि मंगलवार को गडकरी रामपुर आएंगे तो उनको काला झंडा दिखाया जाएगा। इस मौके पर प्रमिल कुमार शर्मा, धर्मेंद्र देव गुप्ता, मामून शाह खां, अमित कुमार, इदरीस, मुश्ताक अली, शाकिर अली, सै.आमिर मियां, सै. फैसल हसन, एजाज खां, शैजी राहुल, दानिश खां व सलमान खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें