फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में आज मतदान, रामपुर में अलर्ट रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को संभल जिले में मतदान होना है। मतदान को लेकर रामपुर जिले में पुलिस अलर्ट रहेगी। वैसे यहां से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। संभल जिले में होने वाले चुनाव को लेकर जिला पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी शगुन गौतम ने संभल जिले की लगने वाली सीमा पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड की सीमा पर नजर रखने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि संभल जिले में होने वाले मतदान के लिए रामपुर भी कई पुलिस कर्मी वहां गए हैं। गुरुवार को होने वाले मतदान के दौरान जिले में पुलिस अलर्ट रहेगी। वैसे संभल जिले से रामपुर की सीमा पर बहुत ज्यादा नहीं लगती है, फिर भी शाहबाद क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तराखंड की सीमा पर नजर रहेगी। ताकि उत्तराखंड की ओर से कोई ऐसा व्यक्ति संभल की ओर नहीं जा सके जो चुनाव में गड़बड़ी कर सके। साथ ही संभल जिले की ओर से आने वाले लोगों पर भी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम से पुलिस कर्मियों की वापसी शुरू होगी। अगर किसी पुलिस कर्मी में कोरोना संक्रमण के संकेत नजर आएंगे तो उनकी जांच कराएगी। वैसे जिले में अभी तक लगभग 25 पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें