फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धिक वसूली की शिकायत पर नर्सिंग होम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। आपदा काल में नर्सिंग होम पर कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों से अधिक वसूली करने की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर नर्सिंग होम पर छापा मारा। जहां शिकायत सही पाए जाने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान को शिकायत मिली कि स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित खंड विकास कार्यालय के सामने लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर कोरोना आशंकित मरीजों का इलाज किया जा रहा है जहां आक्सीजन सहित अन्य उपचार के नाम पर भारी भरकम रकम वसूली जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान, तहसीलदार आर्ची गुप्ता ने राजस्व टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा को साथ लेकर नर्सिंग होम पर छापा मारा। जहां एक कोरोना आशंकित मरीज उन्हें भर्ती मिला।
शिकायत की पुष्टि होने पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साअधिकारी को मौजूद मरीज का वार्ड छोड़कर सभी नर्सिंग होम के वार्डों को सील करने के निर्देश दिए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। कार्रवाई की भनक जैसे ही अन्य नर्सिंग होम संचालकों को लगी उनमें भी हड़कंप मच गया। उप जिला अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि कोरोना आपदा काल मे नर्सिंग होम संचालक द्वारा कोरोना आशंकित मरीजों से अधिक पैसा वसूलने की शिकायत मिली थी। जांच में पुष्टि होने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें