फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलकखानम के बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। बमना स्थित बिजली घर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का शेड्यूल ध्वस्त है। बार-बार की ट्रिपिंग और आपात कटौती के कारण आम जनता बेहाल है और किसानों को सिंचाई की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन चंद कांबोज ने बताया कि दिन में कुछ घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। रात में भी कई बार आपूर्ति ठप रहती है जिसके कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी से परेशानी हो रही है। सालारपुर पीपली के प्रधान दर्शन लाल कंबोज ने बताया कि बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी है। उन्होंने बिजली विभाग से आपूर्ति में सुधार की मांग की है। मिलकखानम के पूर्व प्रधान गुरबाज सिंह बग्गा ने बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें