फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयाली स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरें सरकार : स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टयाली विद्यालय प्रबंधन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल विद्यालय में
विज्ञापन
एसएमसी टयाली ने शिक्षा मंत्री से रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टयाली में रिक्त पड़े शिक्षक के पदों को भरने की मांग उठाई है। बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। एसएमसी के प्रधान संदीप वर्मा ने कहा कि स्कूल में डीपीई, पीईटी, लेक्चरर आईपी, डीएम और सीनियर असिस्टेंट का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। वर्तमान में विद्यालय में करीब 210 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। शिक्षक न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गौर हो कि विद्यालय में एक बहुमंजिला भवन को बनाकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ही कुछ माह पहले स्कूल के सुपुर्द किया था, लेकिन बिना स्टाफ के यहां बच्चों का भविष्य अंधेरे में जाता हुआ नजर आ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें