फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मोटर चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर जागीर गांव के जंगल में सैंजनी नदी किनारे खेतों में लगी बिजली की मोटर चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर एक युवक को रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर जागीर निवासी मनप्रीत सिंह आदि ने बताया कि उनके खेत सैंजनी नदी किनारे हैं। बीते कई माह से उनके खेतों में लगी मोटरें चोरी हो रही थीं। मंगलवार दोपहर एक किसान ने मोटर चोरी कर रहे युवक को दबोचने का प्रयास किया तो उसने किसान के साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवक के शोर-शराबा करने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसके कब्जे से चोरी की गई कई मोटरों के तार आदि बरामद किए। इसके बाद आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें