फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण में शहरियों से पीछे चल रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी शहरियों की तुलना में कम है। जिले में रामपुर शहर और तहसील मुख्यालयों की सीएचसी पर कुल टीकाकरण का 58.64 फीसदी टीकाकरण हुआ है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल टीकाकरण का 41.36 फीसदी टीकाकरण प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। वहीं एक जून से 18 पार वालों को भी टीकाकरण में शामिल कर लिया गया। जिले में 15 जून तक 1.33 लाख लोगों ने पहली डोज ली है। जिसमें रामपुर अर्बन में 34 हजार, बिलासपुर, टांडा, स्वार, मिलक, स्वार और शाहबाद सीएचसी पर 44 हजार लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया है। वहीं जिले में 37 हजार लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। टीकाकरण में ग्रामीण व शहरियों की भागीदारी देखी जाए तो शहरी/नगरीय क्षेत्रों में कुल टीकाकरण प्रतिशत को 58.64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 41.36 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें