फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को बमना बिजलीघर पर फूट पड़ा। पदमपुर फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंच गए और नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रतिदिन 14 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बमना बिजलीघर से संचालित पदमपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में पिछले दो दिनों से महज कुछ घंटे ही बिजली मिल रही थी। भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि अन्य फीडरों पर नियमित आपूर्ति हो रही है, जबकि केवल पदमपुर फीडर के उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
इससे क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजलीघर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने मांग की कि पदमपुर फीडर को भी अन्य फीडरों की तरह पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। आश्वासन मिलने के बाद करीब 12 बजे धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में गुरबाज सिंह, हरजीत सिंह गिल, कुलविंद्र सिंह किंदा, रंजीत सिंह, जगरूप सिंह, अवतार सिंह, बलविंद्र सिंह, मेजर सिंह, सुभान अली प्रधान, तौफीक बमना, रोबिन शर्मा, सुरेश कम्बोज और अमनदीप सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
000
वर्जन
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पदमपुर फीडर पर प्रतिदिन 14 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। -राजवीर सिंह, अवर अभियंता (जेई), बमना बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें