फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोमानिया से रजत लाए मुक्केबाज बोबिन, गांव में स्वागत

विज्ञापन
ढ़ाक गांव में युवा खिलाड़ी का स्वागत करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोमानिया के ब्रैइला शहर में आयोजित गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले युवा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बोबिन चौहान का बुधवार को उनके गांव ढाक में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता में बोबिन चौहान ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। बोबिन चौहान जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के मसली गांव के निवासी हैं। उनके पिता अमरनाथ चौहान खंड विकास अधिकारी कार्यालय, चिड़गांव में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सरिंद्रा चौहान गृहिणी हैं। ढाकगांव पंचायत से उनका पारिवारिक संबंध होने के कारण स्थानीय लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया। बोबिन चौहान का खेल कॅरिअर लगातार उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, वरिष्ठ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान मजबूत की है। वर्तमान में बोबिन चौहान 90 किलोग्राम भार वर्ग के लिए भारतीय वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें