फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज से बाजारों में वाहनों पर रोक

Fri, 17 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली की खरीदारी से बाजारों में भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से बाजारों में चार पहिया व तीन पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। बाजारों में ट्रैफिक प्लान भैया दूज तक लागू रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को काबू करने के लिए महिला पुलिस बल के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने बाजारों में ट्रैफिक और सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। शहर के त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यस्त बाजारों में चार पहिया व तीन पहिया वाहनों की इंट्री बंद रखने का फैसला लिया है। यह प्लान धनतेरस से पहले यानि शुक्रवार से लागू किया जा रहा है। इसके लिए एसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्लान
के अनुसार शहर के मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्ला खां, सर्राफा बाजार, टीपू सुल्तान मार्केट के साथ ही सिविल लाइंस और ज्वाला नगर में त्योहारी सीजन पर जोरदार भीड़ रहती है। इन स्थानों पर पुलिस की ओर से बैरीकेडिंग कर चार व तीन पहिया वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा। एसपी विद्या सागर मिश्र ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को प्लान को सख्ती लागू से करने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था धनतेरस से लेकर दिवाली तक लागू रहेगी। इसके अलावा यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस के अतिरिक्त पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें