फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मरम्मत के चलते लालपुर पुल पर लगा जाम

Fri, 17 Oct 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। टांडा से रामपुर को जोड़ने वाले लालपुर पुल पर बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने किसी तरह करीब आधा घंटा बाद एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

कोसी नदी पुल पर दो स्थानों पर चल रहे मरम्मत कार्य ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही खरीदारी के लिए रामपुर शहर की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ी हुई है, लेकिन जाम के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान सबसे गंभीर स्थिति तब देखने को मिली, जब मरीजों को ले जा रही कई एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गईं। मरीजों की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों और पुलिस ने जाम खुलवाने की हरसंभव कोशिश की। पुलिस ने पुल के दोनों ओर तैनात होकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में इस तरह की अव्यवस्था से न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने और यातायात प्रबंधन को बेहतर करने की मांग की है। वहीं इस सम्बन्ध में एसडीएम टांडा राजकुमार भास्कर से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने कहा कि लालपुर पुल पर मरम्मत कार्य की जानकारी नहीं है। उन्होंने जाम के मद्देनजर सम्बन्धित विभाग को तेजी से कार्य निपटाने के निर्देश दिए जाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें