फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वाहन बाजार में बढ़ी रौनक, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Tue, 23 Sep 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र के पहले दिन से ही वाहन बाजार में उम्मीद से ज्यादा रौनक देखने को मिली। जिलेभर में पहले ही दिन 500 से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। व्यापारी नौ दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान जता रहे हैं। जीएसटी में कमी और कंपनियों की आकर्षक स्कीमों ने ग्राहकों के लिए खरीदारी को आसान बना दिया है।
विज्ञापन

वाहन डीलरों के वहां ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। आरएन मोटर्स, बजाज और सुजुकी जैसी कंपनियों की एजेंसियों पर सुबह 10 बजे से ही खरीदार पहुंच रहे हैं। बाइक के मुकाबले स्कूटी की बिक्री इस बार अधिक हो रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले दिन करीब 300 स्कूटी और 200 बाइक की बुकिंग हुई। व्यापारियों का मानना है कि छोटे वाहनों पर जीएसटी की दर कम होने से आम खरीदार प्रोत्साहित हुए हैं। इसके अलावा, कम बुकिंग राशि वाली स्कीमों ने भी लोगों को आकर्षित किया है। उदाहरण के लिए, आरएन मोटर्स में मात्र 501 रुपये में गाड़ी बुक की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें