रामपुर में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग को संबोधित करते संदीप अग्रवाल सोनी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके साथ ही शहर से लेकर गांव तक उद्योगों व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
नगर स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने गिरीराज सरन को जिला मंत्री, सुमित अग्रवाल को युवा व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष, अरविंद गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, नवीन वासन, विशाल सैनी व परवेज अली को संगठन मंत्री, कपिल गुप्ता को युवा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
इसके साथ ही केमरी में शाहिद अली को अध्यक्ष, भूरा को संरक्षक, हाजी अफसर अली को महामंत्री मनोनित किया गया।