फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की टीम ने काठगोदाम को पछाड़ा

Wed, 16 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
वाराणसी की टीम ने काठगोदाम को पछाड़ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मंगलवार से अंतर बटालियन-ग्रुप केंद्र (परिचालन स्तर) बास्केटबाल-वॉलीबाल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट में मध्य क्षेत्र लखनऊ के ग्रुप केंद्र और बटालियन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट में 9 बटालियन और 5 ग्रुप केंद्र की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन वॉलीबाल मैच हुआ। इसमें 148 बटालियन वाराणसी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत डीआईजी ग्रुप केंद्र चंद्रभूषण ने टीमों की ओर सलामी लेकर की। इसके बाद डीआईजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से निष्पक्ष भाव से खेलते हुए आदर्श खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में पहले दिन सिर्फ एक ही वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच 148 बटालियन वाराणसी और ग्रुप केंद्र काठगोदाम के बीच खेला गया।

इसमें वाराणसी की टीम ने लगातार दो सेटों में बाजी मारते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में बुधवार को वॉलीबाल व बास्केटबाल दोनों के मैच आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शहनाज अली, राना प्रताप यादव, विजय सिंह, छोटे लाल, जयप्रकाश, जावेद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें