फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के संकट के बीच 27 केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को भी जिले में वैक्सीन की कमी के चलते सभी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका। शुक्रवार को जिले में 31 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ जबकि जिले में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 58 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस लिहाज से 27 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। शुक्रवार को कुल 3643 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिले में वैक्सीन की कमी दूर नहीं हो सकी। शुक्रवार को जिला पुरुष-महिला अस्पताल समेत 31 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 2086 लोगों ने पहली और 19 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 534 लोगों ने पहली और 575 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 175 लोगों ने पहली और 252 लोगों ने दूसरी डोज ली। शुक्रवार को दो हेल्थ केयर वर्कर ने दूसरी डोज ली।
टीका लगवाने पहुंचे पर लौटे निराश
अजीतपुर केंद्र पर दूसरी डोज के लिए आया था लेकिन, यहां पर टीका लगाने से इंकार कर दिया और जिला असपताल जाने को कह दिया।
मुसाफिर यादव, न्यू कालोनी ज्वालानगर
अजीतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लेने गई थी, लेकिन यहां पर टीका नहीं लगाया गया।
- साधना, इंद्रपस्थ कालोनी
वैक्सीन की कमी है, इसलिए टीका नहीं लग पाया। स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने गई तो कह दिया कि जिला अस्पताल में जाना पड़ेगा।
- खुशबू
निस्वा गांव में टीकाकरण का किया गया विरोध
पटवाई। निस्वा गांव में टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जब ग्रामीणों से टीका लगवाने के लिए कहा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। प्रधान पति ने भी ग्रामीणों के समर्थन में टीका न लगवाने की बात कह दी। जिस पर शाहबाद सीएचसी सेडॉक्टर केके चहल और डॉक्टर नवल किशोर गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद प्रधान पति को टीके के लिए समझाया। काफी देर के समझाने के बाद प्रधान पति ने टीकाकरण करा लिया। डॉ. केके चहल ने बताया काफी समझाने के बाद इस विरोध के बीच मात्र बीस ग्रामीणों के टीका ही लग पाया। जबकि इसी क्षेत्र के दूसरे गांव सहवियां कला में 180 लोगों के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें