फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में घट गए 88 टीकाकरण केंद्र, शनिवार को महज 17 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वैक्सीन की उपलब्धता में कमी के कारण पांच दिन में 88 टीकाकरण केंद्र कम हो गए। मंगलवार को जहां जिले भर में 105 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था। वहीं शनिवार को महज 17 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें कुल 3684 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसमें 18 से 44 साल आयु वाले 2010 लोगों ने पहली डोज ली और 292 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 550 लोगों ने पहली और 614 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही साठ साल से अधिक आयु वाले 113 लोगों ने पहली और 105 लोगों ने दूसरी डोज ली। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही रोजाना टीकाकरण केंद्रों की संख्या निर्धारित की जा रही है। जब वैक्सीन अधिक होती है तो केंद्र बढ़ा दिए जाते हैं और कम होने पर केंद्र भी कम कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें