फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर को आज मिलेगी 73.76 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकार ने रामपुर को 73.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें 32 सड़कों का पुनर्निर्माण, मरम्मत और चौड़ीकरण होगा, जबकि तीन पुलों का भी निर्माण होगा। इनमें दो पुल बिलासपुर क्षेत्र और एक पुल मिलक क्षेत्र में बनाया जाएगा। इन कार्यों का शिलान्यास रविवार को खुद उप मुख्यमंत्री करेंगे। साथ ही करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 23 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मुरादाबाद आएंगे। वह मंडल के सभी जिलों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। रामपुर की बात की जाए तो लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड 24 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें कई सड़कों एवं छोटे-छोटे पुलों के निर्माण के कार्य शामिल हैं। ये काम 23.13 करोड़ रुपये की लागत से पूरे होंगे। इसके अलावा 15.73 करोड़ रुपये की नौ सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिसका लोकार्पण किया जाएगा। जबकि, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के आठ कार्यों का शिलान्यास होगा। इन कार्यों की लंबाई 20.06 किलोमीटर होगी, जिस पर 24.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सात करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 14 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही सेतु निगम के तीन पुलों का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें दो पुल बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र एवं एक पुल मिलक विधानसभा क्षेत्र का शामिल है। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि जिले में करीब 73.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें