फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हिम्मतपुर सहकारी समिति पर यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इफको क्रय केंद्र बना किसानों का वैकल्पिक सहारा, सचिव बोले एक-दो दिन में आएगी खाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। हिम्मतपुर सहकारी समिति पर यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बीते करीब तीन दिनों से सोसाइटी पर खाद खत्म होने के कारण किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरन किसानों ने शाहबाद स्थित इफको क्रय केंद्र को वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर यूरिया खाद खरीदी।
हिम्मतपुर क्षेत्र के किसान रफीक अहमद ने बताया कि उन्हें तत्काल यूरिया खाद की जरूरत थी, लेकिन सोसाइटी पर कई दिनों से खाद उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में किसानों को अतिरिक्त दूरी तय कर शाहबाद के इफको केंद्र से खाद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिम्मतपुर सोसाइटी के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि यूरिया खाद खत्म होते ही नई खेप मंगवाने के लिए बैंक के माध्यम से आरटीजीएस कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिन के अंदर सोसाइटी पर यूरिया खाद पहुंच जाएगी और भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें