फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब देने लगा सब्र, मारपीट तो कहीं हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 12:34 AM IST
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पैसा नहीं मिलने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहीं हंगामा तो कहीं मारपीट और कहीं नोटों के लिए एक दूसरे से भिड़ते लोग। यह नजारा था शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक के बैंकों का। लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। घंटो इंतजार के बाद भी कैश हाथ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


बैंकों, डाकघरों की व्यवस्था भीड़ के आगे चौपट होकर रह गई है। एटीएम चालू न होने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ी हुई है। हालत लगातार खराब हो रही है, जिससे आम लोगों की दिक्कत बढ़ी है।

एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट प्रतिबंधित होने के बाद नोटों की व्यवस्था संभालने का बैंकों और डाकघरों, एटीएम पर दरोमदार था, लेकिन पब्लिक की भीड़ के आगे बैंकों व एटीएम की व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन


डाकघरों में तो कैश बदलने का काम तो पहले से ही नहीं हो रहा है। जरूरी काम निपटाने के लिए लोगों को अब कैश की जरूरत ज्यादा होने लगी है, जिसके चलते सुबह उठते ही बैंकों के आगे कतार लगनी शुरू हो रही है। बैंकों में सुबह से लेकर शाम तक कतार लगी रही। मगर, तमाम लोगों का नंबर नहीं आ सका, जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें