फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में यातायात माह.... पुलिसकर्मी भी दौड़ा रहे बिना हेलमेट के बाइक, सवाल- कैसे जागरूक होंगे लोग

Wed, 05 Nov 2025 03:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यातायात माह के तहत जहां पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं खुद पुलिसकर्मी ही नियमों का पालन नहीं कर रहे। शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
रामपुर में बिना हेलमेट बाइक चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नवंबर ने शुरू हुए यातायात माह के मद्देनजर पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। नियम का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के मुख्य चौराहे, तिराहे और सड़कों का हाल देखा गया तो हर तीसरा व्यक्ति बिना हेलमेट के चलते दिखाई दिया।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते नजर आए। डीएम आवास के पास दोपहर डेढ़ बजे पुलिसकर्मी बैठे थे। इस दौरान एक पुलिस कर्मी अपनी बेटी को बाइक में बिना हेलमेट के ले जाता दिखाई दिया। इसी दौरान उसका फोन बजा और वह चलती बाइक में कान में फोन लगाकर बात करता हुआ बाइक चलाने में व्यस्त रहा। 

Trending Videos

10 माह में 27538 चालान  
रामपुर पुलिस बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 10 महीने में पुलिस ने 27538 लोगों के चालान काटे हैं। इसके बाद भी अभी भी लोग खुलेआम बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे हैं।

नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम की भी हो रही अनदेखी
पुलिस और पूर्ति विभाग ने कुछ दिन पहले नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान शुरू किया था। बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल नहीं मिलेगा, यह एलान हुआ था। कुछ दिन अभियान चलने के बाद ये ठंडे बस्ते पर चले गया। न पूर्ति विभाग और न ही पुलिस अब कोई कार्रवाई कर रही है। खुलेआम पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है। हद तो यह है कि बोतल में भी पेट्रोल दिया जा रहा है। 

ई-रिक्शा में 10 सवारियां तक ढोई जा रहीं
पुलिस और परिवहन विभाग ई-रिक्शा चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करा पा रही है। पूरे शहर में ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इन ई-रिक्शा में 10-10 सवारियां तक ढोई जा रही हैं। ये सब पुलिस और परिवहन विभाग के आंखों के सामने हो रहा है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। 

सीट बेल्ट न लगाने पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस के लिए भी अब यातायात नियमों को सख्त किया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि जागरूक नागरिक तो हेलमेट, सीट बेल्ट लगाते हैं, लेकिन पुलिस विभाग के आरक्षक, अधिकारी न तो हेलमेट लगाते हैं और न ही सीट बेल्ट बांधते हैं। लेकिन अब पुलिस को यातायात नियमों का पालन करना होगा। पुलिसकर्मियों को कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना भी अनिवार्य किया है। ऐसा नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी से लेकर आम आदमी तक, सभी लोगों के लिए नियम एक है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -विद्यासागर मिश्र, एसपी रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें