फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर के अंतिम शासक रजा अली खां की पुत्री मेहरून्निसा बेगम का निधन, अमेरिका में शव सुपुर्द ए खाक

Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर नवाब की बेटी मेहरून्निसा बेगम का अमेरिका में निधन हो गया। इससे नवाब खानदान में शोक की लहर छा गई। शव को अमेरिका में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
मेहरून्निसा बेगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम का 92 साल की आयु में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इंतकाल हो गया। उनके निधन से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है।

विज्ञापन


इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एन्ड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां ने बताया कि नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम का जन्म रामपुर में 24 जनवरी 1933 को हुआ था। वह अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की तीसरी पत्नी तलअत जमानी बेगम की पुत्री थीं।

28 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन डीसी में ही गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्दे ए खाक किया गया। उन्होंने बताया कि मेहरून्निसा बेगम ने मसूरी और लखनऊ में शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन


उनकी पहली शादी भारतीय सिविल सेवा से जुड़े रहे सैयद तकी नकी से हुई थी, जबकि दूसरी शादी पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल अब्दुर्रहीम खां से हुई। अब्दुर्रहीम खां स्पेन में पाकिस्तान के राजदूत भी रहे थे।

इसके बाद वह 1977 में अमेरिका चली गईं, जहां इंटरनेशल सेंटर फॉर लैंग्वेज स्टडीज में वो उर्दू और हिंदी की शिक्षिका रहीं। उनका एक बेटे जैन नकी और दो बेटियां जेबा हुसैन व मरयम खान हैं।  

काशिफ खां ने बताया कि नवाब रजा अली खां के तीन पुत्र नवाबजादा मुर्तजा अली खां, नवाबजादा जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां और नवाबजादा आबिद अली खां उर्फ सलीम मियां थे। तीनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।

अंतिम शासक की छ: बेटियों में नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम दूसरे नंबर की पुत्री थीं। इनसे पूर्व नवाबजादी खुर्शीद लका बेगम और नवाबजादी कमरलका बेगम का निधन हो चुका है।  

अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनके निधन को पूरे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। अंतिम शासक की बहू पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें