फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर के नए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, महेंद्र कुमार की एडीएम पद पर तैनाती

Wed, 29 Oct 2025 12:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर के नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डीएम जोगिंदर सिंह का तबादला नमामि गंगे प्रोजेक्ट में विशेष सचिव के रूप में किया गया है। इसके अलावा सीडीओ नंद किशोर कलाल को भी स्थानांतरित कर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है। उनके स्थान पर अयोध्या के एडीएम वित्त व राजस्व महेंद्र कुमार सिंह को रामपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
रामपुर के नए डीएम अजय द्विवेदी चार्ज लेते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन ने मंगलवार देर शाम प्रदेश के कई आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया था।

विज्ञापन


वहीं, रामपुर के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। इसी तरह लंबे समय से जिले में तैनात सीडीओ नंद किशोर कलाल का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर एडीएम अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह की तैनाती की गई है।

चुनाव आयोग की ओर से यूपी समेत कई राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जाना है। इसके लिए आयोग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। रामपुर के पूर्व जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को शासन ने 29 जनवरी 2024 को बरेली विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर रामपुर का डीएम बनाया था।
विज्ञापन


अपने एक साल दस माह के कार्यकाल के दौरान वह अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए काफी चर्चित रहे। इसके अलावा आरडीए की आवासीय परियोजना को लाॅन्च करने व कई सड़कों को चौड़ीकरण कराने के लिए भी काफी चर्चा में रहे।

शासन ने अब उनका तबादला नमामि गंगे प्रोजेक्ट में विशेष सचिव के पद पर किया है। उनके स्थान पर श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी की तैनाती की गई है। 2015 बैच के आईएएस अफसर अजय कुमार द्विवेदी रामपुर में दूसरी बार डीएम बनाए गए हैं।

मूल रूप से इंदौर निवासी अजय कुमार द्विवेदी ललितपुर में सहायक मजिस्ट्रेट, बाराबंकी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, लखनऊ में नगर आयुक्त, आगरा विकास प्राधिकरण में वीसी और विशेष सचिव एसीपी के पद पर रह चुके हैं।

इसी तरह शासन ने रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल का भी तबदला कर दिया गया है। नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर एडीएम वित्त व राजस्व महेंद्र कुमार सिंह को रामपुर का नया सीडीओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें