इसके बाद बीडीओ पंचायतघर पहुंचे। पंचायत घर में भी पिछले एक माह से सफाई नहीं हुई थी। पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसको लेकर बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के बाद बीडीओ वापस ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए।
बलुपुरा की ग्राम प्रधान रमोली का आरोप है की बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह के चले जाने के बाद, सफाईकर्मी सुनीता, उनका बेटा अरुण, तरुण, बेटी नीलम हाथों में लाठी डंडे लेकर ग्राम प्रधान, गांव में पहुंची जल जीवन शक्ति जागरूक की टीम, ग्राम पंचायत सचिव मनोज के साथ मारपीट पर उतारू गए।
उन्होंने इसकी सूचना बीडीओ को दी। बीडीओ ने कोई भी विवाद न करने की बात कही। इसके बाद सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम ब्लॉक कार्यालय पहुंच गई। बीडीओ के कार्यालय में घुसकर सफाईकर्मी सुनीता ने हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ के हाथ से जरूरी अभिलेखों को छीनकर फाड़ दिया।
बीडीओ का आरोप है कि महिला द्वारा गाली-गलौज करते हुए एससी-एसटी और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में फंसाने की बात कही गई। सफाईकर्मी हंगामे के चलते बीडीओ ने खुद को कार्यालय के शौचालय में बंद कर लिया और घटना की जानकारी पुलिस व एसडीएम को दी।
आरोप है कि करीब आधे घंटे तक लगातार सफाईकर्मी और उनकी बेटी ने पूरे विकास खंड कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। इस मामले में बीडीओ ने शाहबाद कोतवाली में सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं ग्राम प्रधान ने सैफनी थाने में सफाईकर्मी सुनीता, बेटे अरुण, तरुण और बेटी नीलम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सैफनी पुलिस ने सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम का शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
संगठन ने खड़े किए हाथ
बलुपुरा की सफाईकर्मी सुनीता और उसके परिवार द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार को लेकर सफाईकर्मियों के संगठन ने भी साथ देने से इन्कार कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर समेत किसी ने भी साथ नहीं दिया।बलुपुरा की सफाईकर्मी सुनीता और उसके परिवार द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार को लेकर सफाईकर्मियों के संगठन ने भी साथ देने से इन्कार कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर समेत किसी ने भी साथ नहीं दिया।