घटना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भाभी कोतवाली पहुंची और उसने नाबालिग के परिजनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।