फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में महिला लेखपाल गिरफ्तार, किसान से ली थी पांच हजार की रिश्वत, पीड़ित ने लगाए कई आरोप

Wed, 17 Dec 2025 06:40 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर में महिला लेखपाल को घूस लेते हुए रंगहाथों पकड़ा गया है। उस पर पांच हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
रामपुर में पकड़ी गई लेखपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला लेखपाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का मामला सामने आते ही टीम ने जाल बिछाया था।

विज्ञापन


कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। टांडा थाना क्षेत्र के बैजिनी गांव निवासी इनायत अली ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी जमीन की पैमाइश कराने के एवज में लेखपाल 10 हजार की मांग कर रही है।

आरोप है कि लेखपाल ने पांच हजार एडवांस के तौर पर देने को कहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत इनायत अली पांच हजार देने के लिए राम विहार स्थित लेखपाल के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


जैसे ही रुपये दिए गए पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर महिला लेखपाल रिचा सक्सेना को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी लेखपाल को सिविल लाइंस थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें